गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , मंगलवार, 3 मार्च 2009 (22:06 IST)

सरकारी कर्मचारियों की संख्या घटी

सरकारी कर्मचारियों की संख्या घटी -
केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों की संख्या 2007-08 के दौरान 44 हजार घट गई। यह गिरावट आर्थिक संकट के असर के भारत में पहुँचने से पहले आई।

एक सरकारी सर्वे पब्लिक इंटरप्राइजेज सर्वे 2007-08 में यह खुलासा किया गया है। इसके अनुसार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) में कर्मचारियों की संख्या 2007-08 में घटकर 15.7 लाख रह गई, जो पूर्व वित्त वर्ष में 16.14 लाख थी।

आलोच्य तिमाही में इन कंपनियों का शुद्ध लाभ 89578 करोड़ रुपए से बढ़कर 91140 करोड़ रुपए हो गया। सर्वेक्षण में कहा गया है कि 242 सीपीएसई में 15.7 लाख लोग कार्यरत हैं, जिनमें सिर्फ 1.32 लाख महिलाएँ हैं।