शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 8 नवंबर 2012 (19:50 IST)

रतन टाटा चेयरमैन पद से हटे

रतन टाटा चेयरमैन पद से हटे -
FILE
देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी टाटा पावर ने कहा कि रतन टाटा कंपनी के चेयरमैन पद से हट गए हैं।

कंपनी के बयान में कहा गया है, आठ नवंबर से रतन एन टाटा, टाटा पावर के चेयरमैन पद से हट गए हैं। उनके स्‍थान पर साइरस पी मिस्त्री को चेयरमैन बनाया गया है।

रतन टाटा 1989 से ही कंपनी के बोर्ड में हैं और वे दिसंबर 2012 में अपनी सेवानिवृत्ति तक बोर्ड सदस्य बने रहेंगे। टाटा ग्रुप के मुखिया के रूप में मिस्त्री, रतन टाटा के उत्तराधिकारी हैं। (भाषा)