बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
  6. भारत ने नौ लाख टन चीनी खरीदी
Written By वार्ता

भारत ने नौ लाख टन चीनी खरीदी

India, sugar,  Sugarcane, Brazil, Import | भारत ने नौ लाख टन चीनी खरीदी
भारत ने पिछले तीन हफ्तों में ब्राजील से लगभग नौ लाख टन कच्ची चीनी खरीदी है।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय चीनी आयातकों द्वारा पिछले हफ्तों में मँगाई गई कच्ची चीनी का स्टाक नौ लाख टन तक पहुँच सकता है। पहले यह पाँच लाख टन चीनी का अनुमान था।

देश में चीनी की जोरदार किल्लत का कारण इस बार कम हुई बारिश है। पिछले 40 वर्षों में सबसे खराब मानसून रहा है। पिछले वर्ष देश में 1.48 करोड़ टन चीनी का उत्पादन हुआ थाइस बार कम मानसून को देखते हुए चीनी उत्पादन में 20 लाख टन की कमी का अनुमान है।

सूत्रों के मुताबिक मानसून खराब रहा है, लेकिन बारिश में सुधार को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि चीनी उत्पादन 1.7 करोड़ टन हो सकता है।

उधर, भारतीय चीनी मिल संघ के अध्यक्ष समीर सौमेया ने बताया कि हाल ही में मानसून में सुधार को देखते हुए गन्ने की फसल को फायदा हो सकता है, लेकिन अक्टूबर से शुरू होने वाले सीजन में फिर भी चीनी का आयात करना पड़ेगा।