गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
  6. निर्यात में गिरावट जारी
Written By भाषा

निर्यात में गिरावट जारी

Decline continued in exports | निर्यात में गिरावट जारी
मंदी के कारण प्रमुख वैश्विक बाजारों में माँग में आई कमी के चलते फरवरी में भारत के निर्यात में 21.7 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 13 साल के निचले स्तर पर आ गया। निर्यात में यह लगातार दूसरी गिरावट है।

सरकारी आँकड़ों के अनुसार इस वित्त वर्ष में फरवरी में निर्यात घटकर 11.91 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल फरवरी में 15.22 अरब डॉलर था। आलोच्य माह में आयात 23.3 प्रतिशत घटकर 16.82 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल के इसी माह में 21. 93 अरब डॉलर था। इस तरह से मासिक व्यापार घाटा लगभग 4.91 अरब डॉलर का रहा।

वित्त वर्ष 2008-09 के अप्रैल-फरवरी की अवधि में देश का निर्यात 7.3 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 156.59 अरब डॉलर हो गया।

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ के अध्यक्ष ए. शक्तिवेल ने कहा है कि हमें 2008-09 में कुल निर्यात 167 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। हमें उम्मीद है कि 2009-10 में निर्यात पाँच प्रतिशत वृद्धि दर के साथ 175 अरब डॉलर रहेगा, जबकि इसके लिए 200 अरब डॉलर का लक्ष्य तय किया गया था।