गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

एशियाई कारोबार में तेल चढ़े

एशियाई कारोबार में तेल चढ़े -
ॉल स्ट्रीट में कल आई तेजी के बाद एशियाई कारोबार में कच्चे तेल के दाम ऊँचे खुले। न्यूयॉर्क में मई डिलीवरी का लाइट स्वीट क्रूड 97 सेंट चढ़कर 50.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया। जून डिलीवरी का बेंट नार्थ सी क्रूड 89 सेंट की तेजी के साथ 53.33 डॉलर प्रति बैरल था।

विश्लेषकों का कहना है कि वॉल स्ट्रीट में आई तेजी के कारण तेल के दामों में तेजी आई। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कच्चे तेल के भंडार में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है जो कमजोर माँग का संकेत है लेकिन निवेशकों ने इसे नजरअंदाज किया।

अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने कल कहा था कि 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान कच्चे तेल का स्टाक 56 बैरल पर पहुँच गया है। सितंबर 1990 के बाद यह सबसे ऊँचा स्तर है।