शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 24 फ़रवरी 2011 (14:36 IST)

अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती में इजाफा

अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती में इजाफा -
देश में कर्मचारियों को अस्थाई रूप से नौकरी दिलाने वाली कंपनियों की सालाना वृद्धि 19 से 20 फीसदी है। केवल आईटी क्षेत्र में ही अस्थाई रूप से भर्ती में 19 फीसदी की वृद्धि हुई है।

कर्मचारियों को नौकरी दिलाने वाली कंपनी टीमलीज ने कहा कि देश में अस्थाई कर्मचारियों की आपूर्ति करने वाला क्षेत्र धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है।

कंपनी के अनुसार कि देश में संगठित अस्थाई कर्मचारी उद्योग की वृद्धि सालाना आधार पर 18 से 20 फीसदी रही है। एक अनुमान के मुताबिक 9 करोड़ अस्थाई कर्मचारी हैं। इसमें से 500000 संगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं।

टीमलीज के सर्वे के अनुसार अस्थाई कर्मचारियों के वेतन में पिछले साल औसतन 7.3 फीसदी की वृद्धि हुई है जो इससे पूर्व 2009 में 5.2 फीसदी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी क्षेत्र में अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती में 2010 में 19 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि वेतन वृद्धि 10 से 12 फीसदी रही। आईटी उद्योग अस्थायी कर्मचारियों को औसतन 13200 रुपए वेतन दे रहा है। (भाषा)