शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 2 मई 2011 (20:42 IST)

2010-11 में निर्यात 246 अरब डॉलर पर पहुँचा

2010-11 में निर्यात 246 अरब डॉलर पर पहुँचा -
पश्चिमी देशों में माँग के सुधार के साथ-साथ, लातिन अमेरिका एवं अफ्रीका जैसे नए बाजारों में भारतीय वस्तुओं की अच्छी पूछ होने से 2010-11 में देश का निर्यात 37.55 प्रतिशत बढ़कर 245.86 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

इससे पिछले वित्तवर्ष के दौरान निर्यात 178.75 अरब डॉलर के बराबर था।

हालाँकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच इस दौरान आयात 21.6 प्रतिशत बढ़कर 350.69 अरब डॉलर पर रहा जिससे 2010-11 के लिए भारत का व्यापार घाटा 104.82 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आँकड़ों के मुताबिक मार्च, 2011 में देश का निर्यात 43.85 प्रतिशत बढ़कर 29.1 अरब डॉलर का रहा। वहीं दूसरी ओर, इस दौरान आयात 17.27 प्रतिशत बढ़कर 34.7 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

देश का कुल वस्तु व्यापार करीब दोगुना होकर 600 अरब डॉलर पर पहुँच गया जो भारत के 1,200 अरब डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद का करीब आधा है। (भाषा)