शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 25 मार्च 2011 (16:40 IST)

10000 को प्रशिक्षित करेगा पर्यटन मंत्रालय

10000 को प्रशिक्षित करेगा पर्यटन मंत्रालय -
सरकार ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में कुशल कर्मियों की कमी को देखते हुए प्रतिवर्ष 10 हजार लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय ने यहाँ एक कार्यक्रम में कहा कि पर्यटन उद्योग को प्रतिवर्ष दो लाख कुशल कर्मियों की जरूरत है, लेकिन पूर्ति महज 27 हजार की ही हो पाती है।

उन्होंने बताया कि 'हुनर से रोजगार' कार्यक्रम के तहत प्रतिवर्ष 10 हजार लोगों की प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। फिलहाल इसका लक्ष्य छह हजार को लोगों को प्रशिक्षित करने का है। उन्होंने बताया कि इसकी व्यवस्था के लिए संस्थानों की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है और नए संस्थान खोले जा रहे हैं। (वार्ता)