शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , रविवार, 27 फ़रवरी 2011 (20:47 IST)

सोने पर बैंक जमा भारी

55 प्रतिशत घट सकता है सोने का आयात

सोने पर बैंक जमा भारी -
बैंक जमाओं पर अधिक रिटर्न ने सोने की चमक फीकी करनी शुरू कर दी है जिसे देखते हुए फरवरी में सोने के आयात में 55 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आने की संभावना है।

बंबई बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी ने बताया कि फरवरी में भारत का सोना आयात 55 प्रतिशत तक घटकर 20.25 टन पर आने की संभावना है जो 2010 की इसी अवधि में 45 टन था। उन्होंने कहा कि बैंक जमाओं की ब्याज दरें बढ़कर 10 प्रतिशत तक पहुँचने के अलावा, ऊँची खाद्य मुद्रास्फीति और बाजार में तरलता की समस्या से सोने की माँग प्रभावित हुई है।

कोठारी ने कहा कि फरवरी में सोने की कीमतें लगभग 21,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकार्ड स्तर पर पहुँचने से भी आयात पर नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है।

एमसीएक्स में शनिवार को सोने की कीमत 20,961 रुपए प्रति 10 ग्राम रही, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1,410.20 डॉलर प्रति औंस (28.34 ग्राम) रही।

हालाँकि, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का मानना है कि इस साल भी सोने के लिए परिदृश्य मजबूत रहने की संभावना है। (भाषा)