मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

सोना टूटा, चाँदी में उछाल

सोना टूटा, चाँदी में उछाल -
कमजोर रुख के बीच स्टॉकिस्टों की सतत बिकवाली के चलते दिल्ली सराफा बाजार में आज सोने में लगातार चौथे दिन 110 रुपए की गिरावट के साथ 20985 रुपए प्रति दस ग्राम रह गए। वहीं निचले स्तर पर लिवाली के चलते चाँदी के भाव 250 रुपए चढ़कर 55600 रुपए प्रति किलो हो गए।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों के बीच वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई। जिसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर पड़ा। वैश्विक बाजार में सोने के भाव 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.417 डॉलर प्रति औंस बोले गए।

स्थानीय बाजार में सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 110 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 20985 रुपए और 20865 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 17500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहे।

चाँदी तेयार के भाव 250 रुपए की तेजी के साथ 55600 रुपए और चाँदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 55190 रुपए किलो बंद हुए। चाँदी सिक्का के भाव 500 रुपए चढ़कर 59500-60000 रुपए प्रति सैकड़ा बंद हुए। (भाषा)