बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: टोक्यो, क्योडो , शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2011 (17:57 IST)

महिलाओं को भा रहा ‘रॉ मीट सूशी बार’

महिलाओं को भा रहा ‘रॉ मीट सूशी बार’ -
टोक्यों में खुला एक नए तरह का सूशी बार महिला माँस प्रेमियों को खूब लुभा रहा है। खास तौर से ‘रॉ मीट (कच्चा माँस)’ पसंद करने वाली महिलाओं को।

पिछले साल मई में शिबूया वार्ड के इबीसू जिले में खुले मीट सूशी ‘निकुजूशी’ में कच्ची मछली की जगह चावल को सजाने के लिए गाय, मुर्गी, सूअर, हिरण और घोड़े के कच्चे माँस का इस्तेमाल किया जा रहा है।

रेस्टोरेंट के कर्ताधर्ता स्पाइस वर्कर्स के अनुसार, वहाँ आने वाले ग्रहकों में 60 प्रतिशत महिलाएँ हैं। उनमें से ज्यादातर 30 वर्ष की उम्र की हैं।

इबिशू जिले में रेस्टोरेंट की महीने में हो रही 50 लाख येन की कमाई को देखते हुए कंपनी में राजधानी में छह ‘निकुजूशी’ रेस्टोरेंट खोले हैं। सभी रेस्टोरेंट पहले रेस्टोंरेंट के खुलने के छह महीने के भीतर ही शुरू हुए हैं। कंपनी अब राजधानी से बाहर भी फ्रेंचाइजी खोलने की सोच रही है।

हाल में जब इस रेस्टोंरेट की एक शाखा का उद्‍घाटन हुआ तो वहाँ मौजूद करीब 15 सीट तुरंत भर गई।

महिला ग्राहक जिसने अपनी दो महिला दोस्तों के साथ ‘ऑक्सटंग सूशी’ और बीयर ऑर्डर किया था उसका कहना है, ‘माँस और सूशी दोनों को एक साथ खाना ऐश करने के बराबर है।’ उसकी दोस्त का कहना है, ‘मुझे कच्चा माँस बहुत पसंद है। इसलिए जब मैंने टीवी पर इस जगह के बारे में देखा तो मुझसे यहाँ आए बगैर रहा नहीं गया।’

रेस्टोरेंट में बिकने वाले 15 डिश में से सबसे ज्यादा गाय के कच्चे माँस की सूशी और घोड़े के माँस की सूशी पसंद की जा रही है। (भाषा)