मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: टोक्यो/नई दिल्ली , गुरुवार, 4 नवंबर 2010 (17:53 IST)

यामाहा को 7.3 अरब येन का मुनाफा

यामाहा को 7.3 अरब येन का मुनाफा -
जापान की यामाहा मोटर कंपनी ने जुलाई-सितंबर की तिमाही में 7.3 अरब येन का कुल मुनाफा कमाया।

आलोच्य तिमाही में एशिया में कंपनी की मोटरसाइकिल ब्रिकी में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिली। कंपनी के बयान में कहा गया है कि गत वर्ष की समान अवधि में उसे 84 अरब येन का घाटा हुआ था।

कंपनी का कहा है कि विशेष रूप से एशियाई बाजारों में मोटरसाइकिलों की बढ़ी ब्रिकी से उसके मुनाफे में यह उछाल आया। इस दौरान कंपनी की ब्रिकी बढ़कर 311.2 अरब येन हो गई। (भाषा)