गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. अजब-गजब
  6. अजीब अनोखे मेंढक
Written By WD

अजीब अनोखे मेंढक

Frog | अजीब अनोखे मेंढक
राजेश गुजर

बरसात का मौसम आ गया है और मेंढकों का राग छेड़ना भी शुरू हो गया है। पूरे संसार में मेंढकों की लगभग 150 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इनमें कई अनूठे मेंढक भी शामिल हैं तो आइए मिलते हैं इन अनूठे मेंढकों से।

1. आकार में सबसे छोटा मेंढक क्यूबा में पाया जाने वाला क्यूबन ड्‍वार्क है। उत्तरी अमेरिका में भी एक छोटे मेंढक लिटिल ग्रास की पहचान की गई है।

2. विश्व का सबसे बड़ा मेंढक पा्चिमी अफ्रीका का गोलियथ मेंढक है। इसकी लंबाई 30 सेंटीमीटर और वजन करीब साढ़े तीन किलोग्राम होता है। इसका आकार पालतू बिल्ली जितना होता है। जितना वजन 3 हजार लिटिल ग्रास मेंढकों का मिलकर होता है, उतना वजन एक गोलियथ मेंढक का अकेले ही होता है।

3. दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी के पास चिड़िया की आकृति वाले हरे रंग के मेंढक पाए जाते हैं। जब इनका हरे रंग से लाल हो जाता है तो इसे बारिश आने का संकेत माना जाता है। साइबेरिया के उत्तरी जंगलों में गुलाबी और नीले रंग के मेंढक भी मिलते हैं। यहीं पर एक ऐसा मेंढक भी है जो गिरगिट की तरह रंग बदलता है।

4. ब्राजील, अर्जेंटीना और एशिया में सींग वाले मेंढक भी पाए जाते हैं। इनकी खाल खुरदरी होती है और इनकी आँखों पर दो सींग होते हैं।

5. दक्षिण अफ्रीका के अँधेरे जंगल में लाल रंग के मेंढक होते हैं। उनकी आवाज घोड़े की हिनहिनाहट जैसी होती है।

6. थाइलैंड के मेंढक संगीत प्रिय होते हैं। वे ऐसी तान छेड़ते हैं जैसे कोई बाँसुरी बजा रहा हो।

7. बुल मेंढक की आवाज किसी बड़े जानवर जैसी होती है लेकिन टाइगल मेंढक ऐसे बोलता है जैसे कोई कपड़ा फाड़ रहा हो। वैसे तो मेंढकों की औसत उम्र बारह वर्ष होती है। लेनि कहाइला मेंढक की उम्र 22 वर्ष आँकी गई है और क्लॉड मेंढक की 35 वर्ष।

8. मेंढकों की कुछ प्रजातियाँ खतरनाक भी होती हैं। दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में जहरीली त्वचा वाले मेंढक पाए जाते हैं। आदिवासी इनके जहर को बाणों में लगाकर शिकार करते हैं इसीलिए इन्हें ऐरो मेंढक कहा जाता है।

9. दक्षिण अफ्रीका में ब्राई नस्ल का एक ऐसा मेंढक पाया जाता है जो 7 फुट लंबे साँप को भी निगल जाता है।

10. ऑस्ट्रेलिया के लाल पहाड़ी वाले हिस्से में जहरीले मेंढकों के समूह पाए जाते हैं ये जिस जगह से गुजरते हैं, उसे कुछ देर के लिए जहरीला बना देते हैं। क्या आप जानते हैं कि मेंढक भी लंबी कूद और दौड़ की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। ये प्रतियोगिताएँ अमेरिका और दक्षिअफ्रीकमेआयोजिजातहैइनमें एक बार दक्षिण अफ्रीका के संटजी मेंढक ने साढ़े 33 फुट लंबी छलाँग लगाकर रिकॉर्ड बनायथा