मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. कविता
  6. बाल कविता : चुहिया रानी
Written By WD

बाल कविता : चुहिया रानी

Kids Poems in Hindi | बाल कविता : चुहिया रानी
FILE
चुहिया रानी, चुहिया रानी

लगती हो तुम बड़ी सयानी।

जैसे हो इस घर की रानी,

कभी तो करती हो मनमानी।

कुतुर-कुतुर सब खा जाती,

आवाज सुन झट से छिप जाती।

जब भी घर में बिल्‍ली आती,

दूम दबा बिल में चली जाती।