गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By ND
Last Modified: बंगलोर , सोमवार, 4 जून 2007 (12:05 IST)

एओएल ने भारत में पोर्टल शुरू किया

एओएल ने भारत में पोर्टल शुरू किया -
दुनिया की बड़ी मीडिया कंपनी 'टाइम वार्नर' के एक विभाग एओएल ने बंगलोर से एशिया का अपना पहला इंटरनेट पोर्टल शुरू किया है।

एओएल के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोन ग्रांट ने कहा कि 'एओएल ने दुनिया का सबसे बड़ा 'ऑनलाइन समुदाय' बनाया है और अब हम इसका विस्तार भारत में करना चाहते हैं।'

उन्होंने कहा कि 'भारत दुनिया में बढ़ते ऑनलाइन बाजार में महत्वपूर्ण जगह रखता है। भारत में यह पोर्टल विज्ञापनदाताओं और इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों में हमें लोकप्रिय बनाने में मदद करेगा। कंपनी ने अमेरिका और यूरोप के बाहर 'एओएल डॉट इन' नाम के इस पोर्टल को पहली बार उतारा है।'