बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. आईपीएल 2009
  4. »
  5. समाचार
  6. सचिन तेंडुलकर और गिलक्रिस्ट दंडित
Written By भाषा

सचिन तेंडुलकर और गिलक्रिस्ट दंडित

Sachin Tendulkar and Gilchrist punished | सचिन तेंडुलकर और गिलक्रिस्ट दंडित
मुंबई इंडियन्स के कप्तान सचिन तेंडुलकर और डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट पर इंडियन प्रीमियर लीग के खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 20-20 हजार डॉलर का जुर्माना किया गया।

आईपीएल के बयान के अनुसार इस संबंध में फैसला दक्षिण अफ्रीकी मैच रेफरी देवदास गोविंदजी ने किया। डेक्कन चार्जर्स ने इस मैच में मुंबई इंडियन्स को 12 रन से हराया था।

इससे पहले दिल्ली डेयर डेविल्स पर 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इसी मैदान पर खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना किया गया था।