शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: यांगून , शुक्रवार, 2 दिसंबर 2011 (16:36 IST)

हिलेरी ने की सू की से भेंट, सुधारों पर जोर

हिलेरी ने की सू की से भेंट, सुधारों पर जोर -
अपने तीन दिवसीय ऐतिहासिक दौरे के अंतिम दिन हिलेरी क्लिंटन ने पूर्व राजनीतिक बंदी आंग सान सू की के साथ दूसरी बार मुलाकात की। इस बार सू की के साथ उनके आवास पर और अधिक औपचारिक बातचीत हुई। इसी आवास में पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से नोबेल पुरस्कार विजेता को नजरबंद रखा गया।

सू की और उनके सहयोगियों ने गर्मजोशी के साथ क्लिंटन का स्वागत किया। क्लिंटन ने सू की के गालों को चूमते हए कहा कि यहां होना और आप सबको देखना हमारे लिए काफी सम्मान की बात है।

क्लिंटन ने सू की के साथ मुलाकात में इस देश में लंबे समय बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरे को रेखांकित किया। नागरिक सरकार द्वारा राजनीतिक बंदियों को छोड़ने के अलावा सुधारों के विस्तार और संबंधों को बेहतर बनाने जैसे मुद्दों के बारे में वार्ता हुई।

क्लिंटन ने संवाददाताओं से कहा था कि हमारा मानना है कि कहीं भी किसी भी जगह के हर राजनैतिक बंदी को मुक्त किया जाना चाहिए। नेपियाडाउ में म्यामां के शीर्ष अधिकारियों के साथ और बाद में सू की के साथ बैठक में क्लिंटन ने कहा कि देश के नेताओं को जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक अभियान को समाप्त करना चाहिए। उत्तर कोरिया के साथ भी सैन्य संबंध तोड़ने के लिए उन्होंने कहा। (भाषा)