शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता

हज यात्रियों ने ‘शैतान’ को मारे पत्थर

हज यात्रियों ने ‘शैतान’ को मारे पत्थर -
दुनिया के कोने-कोने से हज के लिए पहुंचे लाखों मुसलमानों ने आज मक्का के बाहरी इलाके मीना के निकट ‘शैतान’ को पत्थर मारने की रवायत पूरी की। इस रवायत के साथ ही हज पूरा हो गया।

मक्का के बाहरी इलाके मीना में शैतान को पत्थर मारने की रवायत पूरी की जाती है। इस दौरान हर हज यात्री तीन पत्थर शैतान को मारता है। इस रवायत के दौरान अतीत में कई बार भगदड़ मच चुकी है, जिनमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।

पत्थर मारने की रवायत को पूरा करने के साथ ही लाखों लोगों का हज पूरा हो गया। शैतान को पत्थर मारते वक्त भी जुबां पर ‘अल्ला हो अकबर’ था।

इससे पहले कल अराफात की पहाड़ी पर नमाज अदा करने के बाद हज यात्री मैदानी इलाके मुजदलीफा पहुंचे, जहां से उन्होंने पत्थर एकत्र किए। इस बार भारत से करीब सवा लाख लोग हज के लिए पहुंचे हैं।

अतीत की घटनाओं को देखते हुए सउदी सरकार ने इसके पुख्ता इंतजाम किए हैं कि यहां भगदड़ की स्थिति नहीं पैदा हो।

जनवरी, 2006 में मीना के निकट मची भगदड़ में 364 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2004 में भगदड़ से 251 लोगों की मौत हो गई थी। (वार्ता)