शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हेनरी की मृत्यु
Written By भाषा

सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हेनरी की मृत्यु

Henry becomes world oldest men | सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हेनरी की मृत्यु
ब्रिटेन के हेनरी एलिंघम को दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति घोषित कर दिया गया। इससे पहले यह खिताब जापान के तोमोजी तानाबे के पास था, जिनकी शुक्रवार को मौत हो चुकी है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक हेनरी एलिंघम की आयु 113 वर्ष है और उनका जन्म 6 जून वर्ष 1896 में दक्षिण लंदन में हुआ था।

स्थनीय अधिकारियों ने बताया कि तानाबे का निधन मियाजाकी क्षेत्र के मियाकोनोजो में अपने घर में दिल की गति रुक जाने से हुआ। उस समय घर के सदस्य उनके पास थे।

अधिकारियों ने बताया कि तानाबे का जन्म 18 सितंबर 1895 में हुआ था और उनके पाँच पुत्रों सहित आठ बच्चे थे। इसके साथ ही उनके 25 पोते-पोतियाँ, 53 पड़पोते-पड़पोतियाँ भी हैं।

जब उनकी उम्र 111 साल थी उसी समय उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे अधिक उम्र वाले व्यक्ति के रूप में दर्ज कराया गया था।