गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता

सऊदी अरब में महिलाओं का शहर!

सऊदी अरब में महिलाओं का शहर! -
सऊदी अरब में एक ऐसा शहर बनाया जाएगा, जो केवल महिलाओं के लिए होगा। यहां महिलाएं कडे़ इस्लामी कानून को तोडे़ बिना मनचाहा काम करने के लिए पूरी तरह आजाद होंगी।

सऊदी इंडस्ट्रियल प्रोपर्टी अथोरिटी (मोडोन) की देश को बाकी आधुनिक दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते देखने के मकसद से एक आधुनिक शहर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस शहर का निर्माण अगले वर्ष से शुरू किया जाएगा।

इस शहर में जो औद्योगिक इकाइयां काम करेंगी, उनमें कामकाज का ताना-बाना कुछ इस तरह बुना जाएगा, जिसमें महिलाएं आसानी से काम कर सकें।

इस नए शहर की योजना सऊदी सरकार की उस महत्वाकांक्षा से मेल खाती हैं, जिसके तहत सरकार देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की उत्सुक हैं। सरकार के उद्देश्यों में नौकरियों के नए अवसर विशेषकर युवा महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाना शामिल है।

सऊदी अरब में शरिया कानून लागू है। हालांकि वे महिलाओं के काम करने के अधिकार पर रोक नहीं लगाते, लेकिन वर्तमान में देश में केवल 15 प्रतिशत महिलाएं ही काम कर रही हैं, जबकि सरकार विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाना चाहती हैं। (वार्ता)