शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

विशेष दूत भेजने को तैयार थीं हिलेरी

विशेष दूत भेजने को तैयार थीं हिलेरी -
अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि पिछले सप्ताह उनकी एशिया यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया से वार्ता के लिए एक वरिष्ठ विशेष अमेरिकी दूत को त्वरित नोटिस भेजने की तैयारी की गई थी।

हिलेरी ने कहा कि इसके बावजूद उत्तर कोरिया ने रुकी हुई अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता के लिए स्टीफन बोसवर्थ को देश में जाने की अनुमति नहीं दी।

चीनी विदेशमंत्री यांग जेइची के साथ बैठक के बाद हिलेरी ने कहा कि दूत को उत्तर कोरिया आमंत्रित नहीं किया गया, जिसका उन्हें अफसोस है। उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन छह देशीय वार्ता को जल्द से जल्द शुरू कराने के प्रति कृतसंकल्प है।