गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

विल स्मिथ के लिए बेकरार हैं देव पटेल

विल स्मिथ के लिए बेकरार हैं देव पटेल -
'स्लमडॉग मिलियनेयर' से लोकप्रिय हुए अभिनेता देव पटेल हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ के जबरदस्त प्रशंसक हैं और उनके साथ काम करना चाहते हैं। अब वे अपने साक्षात्कारों के जरिये स्मिथ को यह संदेश पहुँचा रहे हैं।

पटेल ने यह उम्मीद जताकर अपनी बेकरारी दिखाई कि स्मिथ अपने साथ काम करने के लिए उन्हें बुलाएँगे।

उन्होंने माना कि वे स्मिथ के बड़े प्रशंसक हैं और एक बार उन्होंने स्मिथ के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए तीन घंटे तक फिल्म 'हैनकोक' के प्रीमियर पर इंतजार किया था।

18 वर्षीय पटेल 'स्लमडॉग' की सफलता के बाद मीडिया के साथ अपने सभी साक्षात्कारों को स्मिथ तक यह संदेश पहुँचाने के लिए भुना रहे हैं कि वे उनके साथ काम करना चाहते हैं।

अमेरिकी समाचार कार्यक्रम एक्स्ट्रा' को दिए गए एक साक्षात्कार में पटेल ने कहा हैलो मिस्टर स्मिथ कृपया मुझे अपने साथ एक फिल्म करने दें। मैं लंदन में हैनकोक के प्रीमियर पर पहुँचा और तीन घंटे तक आपका इंतजार किया। मैंने अपने फोन में आपकी तस्वीर ली थी। पटेल का कहना है कि स्मिथ के साथ छोटी-सी भूमिका करना भी बड़ी बात होगी।