शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By ANI

विक्टोरिया का जवाब नहीं

विक्टोरिया का जवाब नहीं -
क्या आपको पता है कि विक्टोरिया बैकहम अपने पुराने बैंड स्पाइस गर्ल को एकजुट करने में क्यों लगी हुई हैं? दरअसल इसके पीछे वजह यह है कि वह अपनी शख्सियत को अपने बच्चों को समझाना चाहती हैं।

उनके पति व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बैकहम ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान माना कि स्पाइस गर्ल्स को जोड़ने के पीछे विक्टोरिया का मकसद सिर्फ अपने बच्चों को यह बताना है कि लोग उन्हें किसलिए जानते हैं और उनकी क्या पहचान है?

डेविड का मानना है कि विक्टोरिया की पहली पहचान उनकी स्टेज प्रस्तुति है, जो उनके बच्चों को पता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कहती हैं कि बच्चों को यह तो पता है कि उनके पिता फुटबॉल खेलते हैं, पर यह नहीं पता कि उनकी माँ ने अब तक क्या किया है।

बैकहम का मानना है कि उनके तीनों बच्चे दो वर्षीय क्रूज, पाँच वर्षीय रोमियो और आठ वर्षीय ब्रूकलिन विक्टोरिया की स्टेज पर प्रस्तुति देखकर बेहद प्रभावित हैं।