शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: त्रिपोली , सोमवार, 21 मई 2012 (01:18 IST)

लॉकरबी बम विस्फोट में दोषी मगराबी का निधन

लॉकरबी बम विस्फोट में दोषी मगराबी का निधन -
त्रिपोली। वर्ष 1988 के लॉकरबी बम विस्फोट मामले में दोषी ठहराया गया एकमात्र व्यक्ति लीबियाई अब्दुलबासित अली मोहमद अल मगराबी का रविवार को निधन हो गया। इस बम विस्फोट में 270 लोगों की मौत हो गई थी।

मगराबी के भाई अब्दुलहकीम अल मगराबी ने कहा कि उसका एक घंटे पहले निधन हो गया। उसके अनुसार मगराबी की मौत दोपहर एक बजे के कुछ ही समय बाद हुई।

स्कॉटलैंड की एक अदालत ने वर्ष 2001 में पैन एम उड़ान 103 में बम विस्फोट के लिए मगराबी को दोषी ठहराया था, लेकिन उसे वर्ष 2009 में उस समय सहानुभूति के आधार पर रिहा कर दिया गया था, जब चिकित्सकों ने कहा था कि उसके पास जीने के लिए केवल 3 महीने बचे हैं। (भाषा)