गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: त्रिपोली , रविवार, 12 जनवरी 2014 (10:43 IST)

लीबियाई उपमंत्री की गोली मारकर हत्या

लीबियाई उपमंत्री की गोली मारकर हत्या -
FILE
त्रिपोली। लीबिया के उद्योग उपमंत्री हसन अल दरोई की उनके गृहनगर सिरते में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सुरक्षा और अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने रविवार को बताया कि उद्योग उपमंत्री हसन अल दरोई त्रिपोली के पूर्व में स्थित अपने गृहनगर सिरते की यात्रा पर गए थे।

बंदूकधारियों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई लेकिन अक्टूबर 2011 में मुअम्मर कज्जाफी के शासन के खत्म होने के बाद संक्रमणकालीन सरकार के किसी सदस्य की हत्या का यह पहला मामला है।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि उद्योग उपमंत्री हसन अल दरोई की उनके गृहनगर सिरते की यात्रा के दौरान देर रात अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने मध्य सिरते में उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।

शहर के आईबीएन सीना अस्पताल के एक अधिकारी ने उद्योग उपमंत्री की मृत्यु की खबर की पुष्टि की और यह भी बताया कि उनके शरीर के कई हिस्सों में गोली लगने के निशान थे।

नेशनल ट्रांजिशनल काउंसिल (राष्ट्रीय संक्रमणकालीन परिषद) विद्रोहियों की राजनीतिक शाखा है और दरोई इसके सदस्य थे। विद्रोहियों की बगावत के चलते वर्ष 2011 में कज्जाफी के 42 साल के शासन का खात्मा हुआ। (भाषा)