शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता

मिस्र में इमारत गिरने से 11 की मौत

मिस्र में इमारत गिरने से 11 की मौत -
मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर में बुधवार रात एक इमारत के गिरने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई।

सरकारी एजेंसी एमईएनए के अनुसार शहर के उत्तरी तटीय क्षेत्र में एक इमारत आधी रात में गिर गई। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और दो लोग अभी लापता हैं।

इस अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि इमारत के गिरने से पहले गैस सिलेंडर फटने जैसी आवाज आई। उसके बाद इमारत गिर गई।

हालाँकि सूत्रों के अनुसार इमारत के कमजोर होने की बात भी कही जा रही है। गौरतलब है कि खराब रखरखाव के कारण मिस्र में इस तरह की घटनाएँ आम हैं।