गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: रियाद , मंगलवार, 30 अप्रैल 2013 (17:58 IST)

भारत, सऊदी अरब श्रम मुद्दों के समाधान पर सहमत

भारत, सऊदी अरब श्रम मुद्दों के समाधान पर सहमत -
रियाद। भारत और सऊदी अरब भारतीय कामगारों के निर्धारित समय से अधिक समय तक रुकने तथा यहां की नई श्रम नीति समेत भारतीय समुदाय की समस्याओं को दूर करने के लिए संयुक्त कार्यकारी समूह गठित करने पर सहमत हो गए हैं।

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री वायलार रवि के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल तथा सऊदी अरब के श्रममंत्री अदल फकीह के बीच हुई बैठक में संयुक्त कार्यकारी समूह गठित करने का निर्णय किया गया।

रियाद में भारतीय दूतावास जारी बयान के अनुसार दोनों पक्ष इस पर सहमत हैं कि संयुक्त समूह की पहली बैठक 1 मई को होगी। इस यात्रा का मकसद सऊदी अरब के नीताकत कार्यक्रम के संदर्भ में भारतीय समुदाय के कल्याण को लेकर यहां के नेतृत्व के साथ विचारों का आदान-प्रदान करना है। (भाषा)