गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. भारत यात्रा सुखद अनुभव-लोहान
Written By भाषा
Last Modified: लॉस एंजिल्स , शनिवार, 16 जनवरी 2010 (18:10 IST)

भारत यात्रा सुखद अनुभव-लोहान

Hollywood actress Lindsay Lohan | भारत यात्रा सुखद अनुभव-लोहान
एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के सिलसिले में हाल ही में भारत आईं लिंडसे लोहाने ने पहली बार भारत के अनुभवों को बयान किया। उन्होंने कहा कि सच में, यह एक सुखद अनुभव था।

अस मैग्जीन की खबर में बताया गया है कि अपनी वाइल्ड पार्टी लाइफ स्टाइल के लिए मशहूर लोहान बीबीसी के बाल तस्करी पर बन रही एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए भारत आई थीं।

लोहान ने कहा कि बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री से मुझे उन बच्चों के बारे में आवाज बुलंद करने का मौका मिला जिनकी तस्करी की जाती है। सुनहरे बालों वाली सुंदरी ने कहा कि जिन लड़के-लड़कियों से मैं मिली, उनकी क्षमताएँ मेरे लिए सुखद थीं। मुझे उम्मीद है कि मेरे भारत आने से इस महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में लोगों को जानकारी मिलेगी। (भाषा)