बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

भारत बढ़ा रहा पाक में समस्याएं-चक हेगल

भारत बढ़ा रहा पाक में समस्याएं-चक हेगल -
FILE
वॉशिंगटन। अफगानिस्तान में भारत की भूमिका के संबंध में ओबामा प्रशासन के विचार के विपरीत रक्षामंत्री पद के उम्मीदवार चक हैगल ने आरोप लगाया है कि भारत वर्षों से अफगानिस्तान में पाकिस्तान से लगी सीमा पर समस्याओं का वित्त पोषण कर रहा है।

ओक्लाहोमा कैमरून यूनिवर्सिटी में वर्ष 2011 में दिए गए एक भाषण के (जो कभी बाहर नहीं आया) के वीडियो को ‘वॉशिंगटन फ्री बेकन्स’ ने अपलोड किया है। भारत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसी टिप्पणियां अफगानिस्तान के कल्याण के लिए उसकी प्रतिबद्धता की ‘सच्चाई के विपरीत’ हैं।

हैगल ने अपने भाषण में कहा है कि कुछ वक्त से भारत ने अफगानिस्तान को हमेशा युद्ध के दूसरे मोर्चे (पाकिस्तान के साथ युद्ध का दूसरा मोर्चा) के रूप में इस्तेमाल किया है और भारत वर्षों से पाकिस्तान की सीमा (अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा) पर उत्पन्न समस्याओं का वित्त पोषण कर रहा है।

इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यहां भारतीय दूतावास ने कहा है, ‘लंबे समय से भारत के मित्र और भारत-अमेरिका के निकट संबंधों की सिफारिश करने वाले सीनेटर हैगल की यह टिप्पणियां अफगानिस्तान के लोगों के कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता की सच्चाई के बिल्कुल विपरीत हैं।

भारतीय दूतावास का कहना है कि शांतिपूर्ण, स्थायी और समृद्ध अफगानिस्तान के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दृढ़ है और यह अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था तथा ढांचागत सुविधाओं के विकास में हमारी मदद से साफ झलकता है।

दूतावास ने कहा है कि आतंकवाद और हमारे पड़ोस में उसके सुरक्षित पनाहगाहों पर हमारा विरोध दृढ़ और अचल है। उसने कहा कि भारत के विकास सहयोग की लोगों और अफगानिस्तान सरकार ने प्रशंसा की है और अमेरिका सहित अन्य मित्रों ने भी इसे पसंद किया है।

भारत के खिलाफ हैगल की टिप्पणियों ने रक्षामंत्री के पद पर उनकी नियुक्ति की मंजूरी को और मुश्किल बना दिया है। रिपब्लिकन सीनेटर को उनकी नियुक्ति का विरोध करने का और एक कारण मिल गया है। हैगल की नियुक्ति को मंजूरी देने की प्रक्रिया आज ही सीनेटर में शुरू होनी है। (भाषा)