शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

ब्रिटेन ने मुंबई में हमले की निंदा की

ब्रिटेन ने मुंबई में हमले की निंदा की -
ब्रिटेन के विदेशमंत्री डेविड मिलिबैंड ने मुंबई में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है।

उन्होंने कहा कि मुंबई में आज का हमला एक बार फिर उस खतरे को दर्शाता है जिसका हम हिंसक उग्रवादियों से सामना कर रहे हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूँ।

उन्होंने कहा कि हम मारे गए और घायल लोगों के परिजनों और मित्रों के साथ हैं। ब्रिटेन और भारत आतंकवादियों की गतिविधियों का जवाब देने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।