शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: काठमांडो , शुक्रवार, 2 दिसंबर 2011 (18:51 IST)

बर्ड फ्लू को लेकर नेपाल में हाई अलर्ट

बर्ड फ्लू को लेकर नेपाल में हाई अलर्ट -
नेपाल की सरकार ने भक्तापुर जिले में मुर्गे-मुर्गियों में ‘एवियन इनफ्लुएंजा’ की पुष्टि होने के बाद देश में बर्ड फ्लू के खिलाफ हाई अलर्ट जारी किया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो-तीन दिनों के भीतर भक्तापुर के मनहारा नदी इलाके के एक पोलट्री फार्म में लगभग 90 मुर्गे-मुर्गियों के मर जाने के बाद सरकार ने जांच कराने का फैसला किया। जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई।

जांच के लिए नमूनों को ब्रिटेन के वेब्रिज स्थित एक प्रयोगशाला में भेजा गया था। जांच में एच5एन1 (एवियन इनफ्लुएंजा) की पुष्टि की गई है।

प्रभावित इलाके में एक त्वरित कार्रवाई दल को भेजा गया है। इस इलाके में लोगों से पक्षियों और पोलट्री उत्पाद का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि जिला स्वास्थ्य केंद्रों के जरिए पूरे देश में बर्ड फ्लू के खिलाफ हाई अलर्ट जारी किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राजधानी काठमांडो में बर्ड फ्लू को लेकर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। अभी इंसानों में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। (भाषा)