गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: कराकस (वार्ता) , बुधवार, 12 दिसंबर 2007 (18:57 IST)

पेरू के पूर्व राष्ट्रपति फूजीमोरी को सजा

पेरू के पूर्व राष्ट्रपति फूजीमोरी को सजा -
पेरू के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति आल्बेर्तो फूजीमोरी को पद के दुरुपयोग के आरोप में छह साल की कैद की सजा सुनाई।

फूजीमोरी को सन 2002 में अदालत के आदेश के बगैर अपने गुप्तचर विभाग के अध्यक्ष की पत्नी के घर की अवैध रूप से तलाशी लेने का आदेश देने का दोषी पाया गया है।

फूजीमोरी के खिलाफ मानवाधिकारों के हनन और भ्रष्टाचार के और कई मामले दर्ज हैं। साथ ही उनके खिलाफ हत्या का भी एक मामला दर्ज है। फूजीमोरी 1990 से 2000 तक पेर के राष्ट्रपति थे। उनकी सरकार के गिर जाने के बाद उन्होंने जापान में शरण ले ली थी।

अदालत ने इस फैसले से पेर में सनसनी फैल गई है। फूजीमारो ने कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।