गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

पेरिस हिल्टन : अँगुली में अँगूठी...

अरबपति बाला कर रही है घर बसाने की तैयारी

पेरिस हिल्टन : अँगुली में अँगूठी... -
FILE
अपने हुस्न और अदाओं से पार्टियों में रंग जमाने वाली अरबपति पेरिस हिल्टन अब घर बसाने की तैयारियों में लगी हैं। हाल ही में उन्हें सगाई की अँगूठी खरीदते देखा गया।

पत्रिका ‘पीपुल’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पेरिस और उसका ब्वाय फ्रेंड साइ वेट्स न्यूयॉर्क सिटी के जवाहरात की एक आलीशान दुकान में साथ-साथ दिखे।

एक सूत्र ने बताया कि वे सगाई की अँगूठी खरीद रहे थे। वे एक साथ बहुत फब रहे थे। पेरिस अँगूठियों पर को देखते हुए मजाक में कह रही थीं कि उनकी अँगूठी कम से कम 24 कैरेट की होनी चाहिए। (भाषा)