बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: वॉशिंगटन , सोमवार, 24 मार्च 2014 (19:50 IST)

पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज करेगा ‘सूरजमुखी’

पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज करेगा ‘सूरजमुखी’ -
FILE
वॉशिंगटन। नासा ने बड़े सूरजमुखी की तरह दिखने वाले एक अंतरिक्ष यान का विकास किया है तो पृथ्वी से मिलते-जुलते ग्रहों की तलाश करेगा।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि इस अंतरिक्ष यान का इस्तेमाल पृथ्वी जैसे ग्रहों की तस्वीरें लेने के लिए हो सकता है।

उसने कहा कि ऐसे ग्रहों की तलाश की जा रही है जो आकार, बनावट और तापमान में पृथ्वी जैसे हैं।

ये ग्रह चट्टानी हैं और इन पर पानी के लिए अनुकूल तापमान है। बहुत ज्यादा गर्म नहीं है, बहुत ज्यादा ठंडे नहीं हैं तथा इन पर जीवन संभव है।

शोधकर्ताओं का सामान्य तौर पर मानना है कि यह सिर्फ समय की बात है और पृथ्वी के जुड़वां ग्रह मिल भी सकते हैं। (भाषा)