बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

पिट की तस्वीर लगाएगी रफ्तार पर ब्रेक

पिट की तस्वीर लगाएगी रफ्तार पर ब्रेक -
रूसी प्रशासन ने अपने देश में बढ़ती यातायात समस्या को सुलझाने का नया तरीका खोज निकाला है। अब हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट के बड़े-बड़े कटआउट के माध्यम से रूसी प्रशासन यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगाने की कोशिश करेगा।

कॉन्टैक्ट म्यूजिक ने एक स्थानीय अखबार के हवाले से बताया कि दक्षिणी रूस के ओम्स पुलिस ने क्यूरिअस केस ऑफ बेंजामिन बटन के अभिनेता पिट के कटआउट शहर के खतरनाक रास्तों पर लगाने का निर्णय किया है।

पुलिस इन होर्डिंग्स के माध्यम से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवारों को रोकने की कोशिश कर रही है।

इस विचार को आगे बढ़ाने वाले दिमित्री जिरयानोव ने कहा कि ब्रैड हमारे लिए एक साथी की तरह हैं।