शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: लंदन , बुधवार, 30 मार्च 2011 (20:55 IST)

न्यूजीलैंड में बिकेगी ऐतिहासिक ट्रेन

न्यूजीलैंड में बिकेगी ऐतिहासिक ट्रेन -
अगर आप हजारों डॉलर खर्च कर कोई ऐसी चीज खरीदना चाहते हैं, जो आपको दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाए, तो आप न्यूजीलैंड में लग रही एक बोली में भाग ले सकते हैं। न्यूजीलैंड में एक ऐतिहासिक ट्रेन नीलाम होने जा रही है।

क्वींसटाउन लेक्स जिले में ‘द किंग्स्टन फ्लायर’ नाम की इस ट्रेन की नीलामी होने जा रही है। लगभग 120 साल पुरानी भाप के इंजन से चलने वाली यह ट्रेन बॉलीवुड की कई फिल्मों और विदेशी टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई जा चुकी है।

‘द किंग्स्टन फ्लायर’ ट्रेन ने 1890 में लोअर साउथ आईलैंड में सेवा की शुरुआत की थी। यह 2009 तक सेवा में रही। (भाषा)