शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

देव पटेल योग्य पुरुषों की सूची में

देव पटेल योग्य पुरुषों की सूची में -
इस वर्ष कई ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के अभिनेता देव पटेल को हॉलीवुड के चर्चित सितारों के साथ योग्य पुरुषों की सूची में शामिल किया गया है।

यह सूची ओके पत्रिका ने तैयार की है, जिसमें राबर्ट पैटिंसन, जेम्मी फॉक्स जैसे प्रतिष्ठित कलाकार शामिल हैं।

गौरतलब है कि भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल (19) ने स्लमडॉग मिलियनेयर में झुग्गियों में रहने वाले बच्चे जमाल का किरदार निभाकर धूम मचा दी थी। पत्रिका ने उन्हें शर्मीला पुरुष कहा है।

अपनी साथी कलाकार फ्रिडा पिंटो के साथ प्रेम प्रसंगों को लेकर चर्चित पटेल ने एक बार दावा किया था कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। पत्रिका की इस सूची में शीर्ष पर राबर्ट पैटिंसन हैं।