शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: बर्लिन , गुरुवार, 5 अगस्त 2010 (08:33 IST)

जर्मनी में मिला मोजार्ट का पियानो

जर्मनी में मिला मोजार्ट का पियानो -
जर्मनी में एक ऐसा पुराना पियानो मिला है और यह माना जा रहा है कि इसे वुल्फगैंग अमेड्यूस मोजार्ट ने बजाया था। इसके लाखों यूरो में नीलाम होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

रेडियो सेवा एसडब्ल्यूआर ने बताया कि यह पियानो 1775 में बना था और इसे 1980 के दशक में पियानो निर्माता मार्टिन बेकर ने हासिल किया था।

रेडियो ने बताया कि यह वही पियानो हो सकता है जिसे मोजार्ट ने स्ट्रासबर्ग में रहते हुए बजाया था। (भाषा)