गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: कैनबरा , बुधवार, 30 मार्च 2011 (15:28 IST)

चीन का परमाणु कार्यक्रम प्रभावित

चीन का परमाणु कार्यक्रम प्रभावित -
जापान में विकिरण संकट से चीन में परमाणु संयंत्र से ऊर्जा उत्पादन की नीति प्रभावित होगी लेकिन भविष्य में ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों के लिये परमाणु ऊर्जा महत्वपूर्ण होगी।

चीन के जलवायु परिवर्तन दूत जाई झेनुआ ने कहा कि जापान के संकटग्रस्त फुकुशिमा डाईची उर्जा संयंत्र को देखते हुए चीन का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम समीक्षा के दायरे में है। 11 मार्च को भूकंप और सुनामी के बाद फुकुशिमा में विकिरण फैल रहा है।

जाई ने कहा कि मेरा मानना है कि इस दुर्घटना का असर न केवल चीन के परमाणु ऊर्जा विकास पर होगा बल्कि बाकी दुनिया पर भी होगा। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि चीन की परमाणु ऊर्जा विकास योजना कुछ हद तक प्रभावित होगी।

चीन के ऊर्जा उद्योग के अधिकारी वाई झाओफेंग के हवाले से सरकारी मीडिया ने मंगलवार को कहा कि नयी नीति के तहत संयंत्र निर्माण की योजना से चीन के पीछे हटने की संभावना है जिसमें त्वरित विकास की तुलना में सुरक्षा पर ज्यादा जोर दिया गया है। (भाषा)