गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

गाजा में झड़प में 11 की मौत

गाजा में झड़प में 11 की मौत -
हमास के सुरक्षा बलों की गाजा शहर के एक शक्तिशाली स्थानीय समुदाय के साथ हुई झड़प में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। फिलिस्तीन के सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि झड़प तब हुई जब हमास की पुलिस दोगमुश समुदाय के सदस्यों को गिरफ्तार करने गई थी।

हमास का आरोप था कि इन लोगों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मारी है। झड़प में सात अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने गोलीबारी और शहर के पास साबरा में रॉकेट और ग्रेनेड गिरने से हुए विस्फोट की आवाज सुनी। साबरा दोगमुश समुदाय बहुल इलाका है।

हमास द्वारा संचालित सुरक्षा बलों के एक प्रवक्ता ने कहा कि लड़ाई में कम से कम एक पुलिस अधिकारी की मौत हुई है, वहीं चिकित्साकर्मियों ने एक मृतक की शिनाख्त दोगमुश समुदाय के सदस्य के रूप में की है। अन्य मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

गाजा पट्टी के पिछड़े क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली समुदायों में से एक दोगमुश के कई सदस्यों पर आर्मी ऑफ इस्लाम से जुड़े होने का संदेह है। यह एक छोटा सशस्त्र समूह है, जो अल कायदा से प्रेरित है।