गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

गर्म मिजाज हैं सरकोजी और ब्रूनी

गर्म मिजाज हैं सरकोजी और ब्रूनी -
फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और उनकी सुपर मॉडल पत्नी कार्ला ब्रूनी के चर्चे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक नई किताब में कहा गया है कि निकोलस और ब्रूनी दोनों ही गर्म मिजाज हैं और इस लिहाज से यह जोड़ी कोई नया गुल जरूर खिलाएगी।

'कार्ला एंड सरकोजी द ट्रू स्टोरी' नामक किताब में ब्रूनी के बारे में कहा गया है कि हाई प्रोफाइल रोमांस के लिए मशहूर ब्रूनी वर्ष 1990 से ही अपने पुरुष मित्रों को नियमित रूप से बदलती रही हैं। दो नामी पत्रकारों ने मिलकर इस किताब को लिखा है। इसमें अरनो क्लार्सफेल्ड नामक वकील के साथ ब्रूनी के संबंधों की चर्चा भी की गई है।

ब्रूनी की तरह सरकोजी भी अपने परिवर्तनशील और तुनक मिजाज स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। हाल के दिनों में उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक किसान से पल्ला झाड़ते हुए उससे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था।

किताब में कहा गया है कि ब्रूनी 29 वर्ष की आयु से ही मनोचिकित्सा से गुजर रही हैं और अकसर ज्योतिषियों के फेर में रहती हैं।

दूसरी ओर सरकोजी की माँ ने शुरू में ब्रूनी के साथ विवाह पर एतराज जताया था और एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि सरकोजी के पास चुनने के लिए कई हैं।

कार्ला एंड सरकोजी द ट्रू स्टोरी के लेखकों के मुताबिक इससे पता चलता है कि सरकोजी की रूमानी तबीयत के लिए ब्रूनी एक पड़ाव के समान हैं।