बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: स्टॉकहोम (वार्ता) , सोमवार, 8 अक्टूबर 2007 (18:19 IST)

कैपेची, इवांस, स्मिथिस को चिकित्सा का नोबेल

कैपेची, इवांस, स्मिथिस को चिकित्सा का नोबेल -
मारियो कैपेची, मार्टिन इवांस और ओलिवर स्मिथिस को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 2007 के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

नोबेल पुरस्कार का चयन करने वाले कारोलिन्सका इंस्टीट्यूट ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि स्तंभ कोशिका के क्षेत्र में नवीन अनुसंधान करने वाले इटली मूल के अमेरिकी नागरिक मारियो आर. कैपेची, ब्रिटेन के मार्टिन जे. इवांस और अमेरिका के ओलिवर स्मिथिस को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

इन तीनों वैज्ञानिकों को पुरस्कार स्वरूप सात लाख 55 हजार पाउंड की धनराशि दी जाएगी। बयान के अनुसार स्तनधारियों में भ्रूण स्तंभ कोशिका में आनुवंशिक परिवर्तन कर उनके डीएनए में आया बदलाव इन तीनों वैज्ञानिकों की एक नई खोज है, जिसके लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुनने का फैसला किया गया।