बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. कीथ वाज ब्रिटेन की शीर्ष सुरक्षा समिति में
Written By भाषा
Last Modified: लंदन , शनिवार, 16 जनवरी 2010 (19:50 IST)

कीथ वाज ब्रिटेन की शीर्ष सुरक्षा समिति में

NRI Keith Vaz | कीथ वाज ब्रिटेन की शीर्ष सुरक्षा समिति में
प्रवासी भारतीय और सांसद कीथ वाज को आतंकवाद के खिलाफ नीति और रणनीति बनाने की ब्रिटेन की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति का सदस्य चुना गया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की संयुक्त समिति की इस महीने के आखिर में बैठक होगी। गृह मामलों की चयन समिति के अध्यक्ष वाज आतंक निरोध के मुद्दे सहित गृह मंत्रालय पर नजर रखते हैं।

लीसेस्टर पूर्वी से लेबर पार्टी के सांसद वाज के साथ समिति में कई राजनीतिज्ञ, दूसरी चयन समितियों के अध्यक्ष और लॉर्ड शामिल होंगे। कल नियुक्त किए वाज ने कहा कि समिति का सदस्य बनकर उन्हें बेहद प्रसन्नता है। (भाषा)