शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: बगदाद (वार्ता) , शनिवार, 8 मार्च 2008 (20:35 IST)

कब्र में सौ शवों का पता चला

कब्र में सौ शवों का पता चला -
इराक में बगदाद के उत्तरी इलाके में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कब्रगाह का पता लगाया है।

अमेरिका सेना के बयान के अनुसार इराकी सुरक्षा बलों ने बगदाद से 80 किलोमीटर दूर एक बड़ी कब्र का पता लगाया है। इस कब्र में करीब सौ शव दफ्न किए गए है, सेना का कहना है कि ये शव जातीय हिंसा के शिकार हुए लोगों के हो सकते है।

गौरतलब है कि बगदाद के आसपास शिया और सुन्नियों के बीच जातीय हिंसा के दौरान मारे गए लोगों को गुपचुप कब्र में दफ्न कर दिया जाता है। कई बार इस्लामी आतंकवादी इराकी सुरक्षा बलों के शवों के लिए भी चोरी छिपे नई कब्र बनाते हैं।

इससे पहले वर्ष 2003 में कई मानवाधिकार संगठनों ने दावा किया था, सद्दाम हुसैन के शासनकाल में 260 कब्रों का निर्माण किया गया था, जिनमें करीब तीन लाख शव दफ्न किए गए थे।