शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: वॉशिंगटन , शनिवार, 23 फ़रवरी 2013 (17:57 IST)

ओबामा ने किया समलैंगिक विवाह का समर्थन

ओबामा ने किया समलैंगिक विवाह का समर्थन -
FILE
वॉशिंगटन। बराक ओबामा प्रशासन ने समलैंगिक विवाह को वैध ठहराए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से 1996 के उस कानून को निरस्त करने को कहा है, जो एक पुरुष और एक महिला के बीच ही विवाह को मान्यता देता है।

यह अनुरोध शुक्रवार को अमेरिकी न्यायालय में दायर की गई एक याचिका में शामिल है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के नौ न्यायाधीश अगले महीने इस बारे में फैसला करेंगे कि संघीय ‘डिफेंस ऑफ मैरिज एक्ट’ की समीक्षा की जाए या नहीं।

यह कानून समलैंगिकों के बीच विवाह पर प्रतिबंध लगाता है। याचिका के मुताबिक यह कानून के समक्ष समान संरक्षण के मौलिक संवैधानिक गारंटी का उल्लंघन करता है, जो अमेरिका संविधान द्वारा प्रदत्त है। (भाषा)