गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता

ईरान से सलाह ले सकता है अमे‍रिका

ईरान से सलाह ले सकता है अमे‍रिका -
अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वॉशिंगटन अफगानिस्तान के मामले में ईरान से सलाह-मशविरा कर सकता है, लेकिन उन्होंने तेहरान पर मध्य पूर्व के मामलों में दखल देने का भी आरोप लगाया।

नाटो सदस्य देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए ब्रुसेल्स रवाना होने पर हिलेरी ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रमों और आतंकवादियों को कथित रूप से धन मुहैया कराने से समूची दुनिया को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। हालाँकि उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन अफगानिस्तान समेत उन क्षेत्रों की तलाश कर रहा है, जहाँ बातचीत की प्रक्रिया में तेहरान को भी शामिल किया जा सकता है।

विदेशमंत्री ने कहा कि यदि अमेरिका और अन्य देशों को लगता है कि इस प्रक्रिया में ईरान को शामिल करना लाभदायक हो सकता है तो इस पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तालिबान और अल कायदा के खिलाफ अमेर‍िका और इसके सहयोगी देशों की ओर से सैन्य अभियान चलाए जाने के शुरुआती दिनों में ईरान हमारे राजदूत से लगातार संपर्क में रहा।

हिलेरी ने यह भी कहा कि ईरान की ओर से संभावित परमाणु खतरे से निबटने के लिए मिसाइल रक्षा कवच तैयार करने के मुद्दे पर वे रूस के साथ गंभीर वार्ता की इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसे कई मसलों पर सार्थक और गंभीर बातचीत के लिए प्रयासरत हैं।