शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: लंदन , शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2014 (21:59 IST)

इटली के लिकाता दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरूष माने गए

इटली के लिकाता दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरूष माने गए -
FC
लंदन। इटली के 111 साल के एक व्यक्ति को दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र वाला पुरुष होने का खिताब मिला है। उनका गिनीज बुक में दर्ज कर लिया गया है।

सिसिली के एना इलाके में रहने वाले आरतुरो लिकाता के जन्म संबंधी कागजातों और शादी के विवरण की आधिकारिक जांच-पड़ताल के बाद उन्हें सबसे बुजुर्ग पुरुष का तमगा दिया गया।

ब्रिटिश समाचार पत्र ‘मिरर’ के अनुसार लिकाता को 111 साल और 302 दिन की उम्र पूरा करने के बाद सबसे बुजुर्ग पुरुष घोषित किया गया। दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान जापान की मिसाओ ओकावा हैं, जो ओसाका शहर में रहती हैं। उनका जन्म 5 मार्च, 1898 में हुआ था। (भाषा)