गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. अमेरिका की ईरान को चेतावनी
Written By भाषा
Last Modified: यरूशलम (भाषा) , रविवार, 1 नवंबर 2009 (10:33 IST)

अमेरिका की ईरान को चेतावनी

USA  Iran nuclear programme | अमेरिका की ईरान को चेतावनी
FILE
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने ईरान से अपने विवादस्पद परमाणु कार्यक्रम पर अपने दायित्वों को पूरा करने को कहा है। उन्होंने उसे यह कहते हुए चेतावनी दी है कि ‘धैर्य की भी कोई सीमा होती’ है।

इसराइल दौरे पर आईं हिलेरी ने कहा हम रचनात्मक उपलब्धि हासिल करने की मंशा से काम कर रहे हैं। मसलन ईरान के बाहर कम संवर्द्धित यूरेनियम का पुनर्प्रसंस्करण करना, लेकिन हम अधिक इंतजार नहीं कर सकते।

हिलेरी ने यहाँ कहा कि यह समय ईरान के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रति अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों को पूरा करने का है।