गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

पाक जेलों में बंद 180 भारतीय रिहा

पाक जेलों में बंद 180 भारतीय रिहा -
पाकिस्तान ने भारत के साथ संबंधों को सामान्य करने की पहल के तहत 179 मछुआरों सहित 180 भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया। इन लोगों को समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

रिहा भारतीयों को चार बसों से लाहौर के नजदीक वाघा सीमा पर ले जाया जाएगा जहां उन्हें रविवार को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। सुरक्षा कारणों से चारों बसों के साथ पुलिस चलेगी।

एक गैर सरकारी संगठन के मुखिया सेवानिवृत्त न्यायाधीश असलम नासिर जाहिद ने कहा कि अधिकारियों ने 180 भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया जो काफी सकारात्मक कदम है और दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने में हमारे प्रयासों का नतीजा है।

पाकिस्तान और भारत की जेलों में बंद कैदियों को राहत और न्याय दिलाने की खातिर संगठन भारत के गैर सरकारी संगठन के साथ काम कर रहा है। इन कैदियों में अधिकतर गरीब मछुआरे हैं।

जाहिद ने कहा कि नए साल की शुरुआत में संबंध प्रगाढ़ करने की खातिर सरकार ने एक नागरिक समा यूसुफ के साथ भारतीय कैदियों को रिहा किया है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने यूसुफ को सीमा पार करने के बाद गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि कराची में जेलों में अब भी 276 भारतीय मछुआरे बंद हैं जबकि हाल के समय में अधिकारियों ने 320 नावों को जब्त किया। (भाषा)