गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

सलमा हयाक के पति को बनाया बंधक

सलमा हयाक के पति को बनाया बंधक -
अकेडमी पुरस्कार विजेता सलमा हयाक के पति और प्रसिद्ध उद्योगपति फैंकोइ हेनरी पिनाल्ट को उनके कर्मचारियों ने उनकी कार में बंधक बना लिया। कर्मचारी 1200 लोगों को नौकरी से निकाले जाने की वजह से नाराज थे।

कर्मचारियों ने उन्हें एक बैठक से निकलते हुए उनकी कार में लगभग एक घण्टे के लिए बंधक बनाए रखा। पुलिस के आने के बाद पिनाल्ट को मुक्त कराया जा सका।

मंदी के कारण यह एक महीने में पाँचवी घटना है, जिसमें किसी मालिक को कर्मचारियों की नाराज़गी का शिकार होना पड़ा।